लोहरदगा: समाहरणालय मैदान में आंदोलनकारियों की बैठक, पेंशन व नियमावली संशोधन की मांग, अगस्त में होगा व्यापक आंदोलन
लोहरदगा में झारखंड आंदोलनकारी महासभा जिला समिति की बैठक बुधवार अपराह्न करीब 3 बजे समाहरणालय मैदान में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो, प्रधान महासचिव मोहम्मद कय्यूम खान, संयोजिका विनीता खलखो, सीता उरांव, जिला संयोजक विनोद भगत समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।