गढ़वा: मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
Garhwa, Garhwa | Oct 2, 2026 गढ़वा-रहेला मार्ग पर बेलचंपा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।घायल महिला की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के भुसवा गांव निवासी सोमारू रजवार की पत्नी मुसन देवी के रूप में हुई है।उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.