बांधवगढ़: नल से दूषित पानी की सप्लाई पर जनसम्पर्क उमरिया ने जारी किया प्रेस नोट
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने समाचार पत्र में प्रकाशित नल से दूषित पानी की सप्लाई के संबंध में बताया कि दिनांक 18 मई 2025 को वार्ड क्र. 05 में स्थित बोर वेल में पड़ी मोटर खोले जाने पर मोटर बोर वेल में फंस गई थी जिसे निकाल कर नई मोटर डाली गई। सप्लाई चालू होने पर पाइप लाइन में सूखा कचरा आने के कारण पानी गंदा आ रहा था। दूसरे दिवस से पानी सही आ रहा है।