सिमडेगा: बोलबा लेटाबेड़ा गांव में सर्पदंश से मौत, पोस्टमार्टम न होने पर परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा
बोलबा लेटाबेड़ा गांव के 19 साल के कुलदीप केरकेट्टा नामक युवक की मंगलवार को 11:00 बजे सांप के काटने से सदर अस्पताल में मौत हो गई। इधर परिवार वालों ने घर ले जाने को लेकर एवं पोस्टमार्टम नहीं करने को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामा के बाद थाना प्रभारी पहुंचे और काफी देर तक समझाइए इसके बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए रेडी हुए।