कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज के चान्दीपुर गांव में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने दो पुरुषों समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना कैम्पियरगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 276/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की जा रही है।