थाना मटसैना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शनिवार दोपहर तीन बजे करीब बड़ी सफलता हासिल करते हुए 07 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 01 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। अभियुक्त का नाम पंकज पुत्र कालीचरन निवासी साकेत नगर बाह चौराहा फतेहाबाद थाना फतेहाबाद जनपद आगरा बताया गया।