संत रविदास जयंती शोभायात्रा | निवाड़ी | NexIndia News
#NexIndiaNews #Niwari #NiwariNews
Niwari, Niwari | Feb 1, 2026 नगर निवाड़ी में संत रविदास जयंती के अवसर पर श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की और संत रविदास जी को विधि-विधान से नमन किया। शोभायात्रा में विधायक अनिल जैन एवं नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब अहिरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई। #NexIndiaNews #Niwari #NiwariNews #SantRavidat