नैनीताल: चाइना पीक घूमने गया 12वीं का छात्र जंगल में गुम होने के बाद बड़ी मुश्किल से मिला
दोस्तों के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचा 12वीं का छात्र चाइनापीक से वापसी के दौरान गुम - हो गया। देर रात कोतवाली पहुंचे दोस्तों ने पुलिस को जानकारी दी तो देर रात से सुबह तक जंगल में सर्च अभियान चलाया गया।जानकारी के मुताबिक बुधवार करीब 12 बजे युवक को कैमल्स बैक की पहाड़ी से बरामद कर लिया गया है।