नैनीताल: रुद्रपुर से दोस्तों के साथ घूमने आया युवक चीनापीक में गुम, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी
रुद्रपुर से नैनीताल अपने दोस्तों के साथ घूमने आये एक युवक के देर रात चीना पीक में गुम होने से हड़कंप मच गया। युवकों की सूचना के बाद रात से पुलिस व एसडीआरएफ क्षेत्र में युवक की तलाश कर रही है।लेकिन सुबह तक युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी कुछ युवक मंगलवार को नैनीताल घूमने पहुंचे थे। शाम को वह घूमने के लिए चीनापीक चले गए।