नैनीताल: चाइना पीक घूमने गया 12वीं का छात्र जंगल में गुम, देर रात से सुबह तक चलाया सर्च अभियान, नहीं मिला कुछ पता
दोस्तों के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचा 12वीं का छात्र चाइनापीक से वापसी के दौरान गुम हो गया। देर रात कोतवाली पहुंचे दोस्तों ने पुलिस को जानकारी दी तो देर रात से सुबह तक जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चल सका है। ssi दीपक बिष्ट ने बुधवार सुबह 10:00 बजे जानकारी कि उसके अन्य दोस्तों से भी अलग एंगलों पर पूछताछ की जा रही है।