न्याय पंचायत खुर्पाताल में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायत सदस्यों का पांच दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. आकाश त्यागी ने त्रिस्तरीय पंचायतों में सरकारी अधिकारी की भूमिका एवं ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्य के दायित्व के बारे में जानकारी दी।