राजगढ़: गोठया बड़ी में नशा मुक्ति केंद्र के पास एक युवक से 160 नशीली गोलियां बरामद, पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
Rajgarh, Churu | Jun 25, 2026 राजगढ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा सीमा पर स्थित गांव गोठ्या बड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र के पास एक युवक को 160 नशीली गोलियों के साथ गिर तार किया है। बरामद गोलियों में अल्प्राजोलम (Alprazolam) नामक प्रतिबंधित नशीली दवा शामिल है। एस आई कमलेश कुमार सैनी के नेतृत्व में कार्रवाई कर आरोपी संतलाल को गिरफ्तार किया है।