तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट पर स्थित दुकान में लगी आग, पीड़ित ने सुनाई अपनी वेदना
तेघड़ा थाना अंतर्गत अयोध्या गंगा घाट पर स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई। जिसके बाद वह स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जब दुकानदार बुधवार को सुबह आठ बजे अपने दुकान पर पहुंचा तब उसे आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद फोन के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।