अनूपपुर: समाजसेवी प्रवीण गोस्वामी की पहल रंग लाई
बड़े हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए कराई कुर्सियों की व्यवस्था
ग्राम देखल स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में समाजसेवी प्रवीण गोस्वामी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने हेतु कुर्सियों की व्यवस्था कराई गई। मंदिर आने वाले बुजुर्गों एवं श्रद्धालुओं को इससे काफी सुविधा मिलेगी। प्रवीण गोस्वामी इससे पहले भी समाजहित में अनेक सराहनीय कार्य कर चुके हैं और लगातार जनसेवा एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।