नरसिंहपुर: बारह छोटे के पास लापरवाही से बाइक चला रहे युवक ने बाइक चालक को मारी टक्कर
निवारी चौकी अंतर्गत सिमारिया मोड़ा निवासी सुनील ठाकुर मंगलवार शाम 7:30 बजे बाइक से अपने किसी काम से जा रहा था वही वह बारहा छोटा गांव की रोड़ के साइड में बाइक पर बैठा था उसी दौरान सामने से लापरवाही पूर्वक बाइक चला रहे एक युवक ने टक्कर मार दी जिससे ग्रामीण घायल हो गया वही उसने अपने परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए