बेहट: चाउपुर में खेत में गेहूं की बलिया बिनते समय कुत्तों के झुंड ने 8 वर्षीय बालक को उतारा मौत के घाट
फतेहपुर थाना क्षेत्र के चाऊपुर गांव से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ साल के एक मासूम बच्चे लविश को नोचकर मार डाला। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है और लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चा खेत में गेहूं की बालियां बीनने गया था। इसी दौरान उसे अकेला देखकर आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।