मंदसौर: मंदसौर पशुपतिनाथ रोड पर चलती बाइक पर युवक से मारपीट, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
मंदसौर के पशुपतिनाथ रोड पर चलती बाइक पर युवक से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। घटना 3 जुलाई रात करीब 9:30 बजे नई आबादी थाना क्षेत्र की है,वीडियो में दो बाइक सवार एक युवक से मारपीट करते दिखे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया,मामले की जांच जारी है,