रावतभाटा: ब्राह्मण समाज की महिला मण्डल ने फूड गार्डन में धूमधाम से मनाया फागोत्सव
ब्राह्मण समाज की महिला मण्डल ने फूड गार्डन में धूमधाम से फागोत्सव मनाया। ब्राह्मण समाज की प्रदेश सचिव रंजना पुरोहित ने बताया कि 50 से ज्यादा ब्राह्मण महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। सभी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान राधा कृष्ण व परशुराम की पूजा-अर्चना की गई।