रावतभाटा: 8 मार्च शिवरात्रि पर रावतभाटा हाटचौक में आयोजित कार्यक्रम के बारे में बताते हुए सिंगर पूजा, नम्रता शर्मा व नितिन बागवान
शिवरात्रि पर 8 मार्च को रावतभाटा स्थित हाटचौक में रात्रि 9 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। मारूति मानस मण्डल के अध्यक्ष श्याम गुलाटी ने बताया कि इन्दौर से सिंगर पूजा शर्मा, नम्रता शर्मा व उज्जैन से सिंगर नितिन बागवान द्बारा भजनों की जोरदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समय 8 मार्च रात्रि 9 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन शिवरात्रि के अवसर पर किया जाएगा।