बरकागाँव: दहेज उत्पीड़न मामले में बड़कागांव पुलिस ने सास, ससुर और पति को भेजा जेल
हजारीबाग महिला थाना में दहेज उत्पीड़न मामले को लेकर दर्ज कांड में बड़कागांव पुलिस ने छापेमारी कर पीड़िता के पति सास एवं ससुर को गिरफ्तार कर भेज जेल भेज दिया । उक्त आशय की जानकारी बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने दी।कहा कि मामले में पीड़िता के सास गीता देवी, ससुर झमन साव एवं पति मुकेश कुमार सभी ग्राम बरवाडीह निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।