डुमरांव: नेनुआ गांव में पूर्व सैनिक संघ संगठन की बैठक का आयोजन, प्रशासन तक अपनी बात मजबूती से पहुंचाने का संकल्प
Dumraon, Buxar | Jun 9, 2026 नेनुआ गांव में पूर्व सैनिक संघ संगठन की बैठक का आयोजन मंगलवार की सुबह 8 बजे किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे और अपने अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।