विदिशा नगर: सोमवार दोपहर खरीफाटक ओव्हरब्रिज पर युवक से 2 लाख 37 हजार रू लूट का मामला,पुलिस से शुरू की तफ्तीश,शाम को लिया आवेदन
सोमवार दोपहर को खरीफा तक ओवर ब्रिज पर एक युवक के साथ बैंक जाते समय 237000 की लूट की घटना घटित हुई। पैकिंग दूध की एजेंसी चलाने वाले बंटी नगर निवासी यश कुर्मी ने लुटेरे बाइक चालको का पीछा किया लेकिन वह पकड़ नहीं सका। वही शाम के समय कोतवाली में आवेदन देकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू की।