विदिशा नगर: सोमवार को नपा कार्यालय परिसर मे अनोखा प्रदर्शन,ढपला बजाकर सफाई दरोगा ने समय पर-नियमित बेतन मांगा,कहा 4 माह से परेशान
सोमवार को नगर पालिका में सफाई दरोगा मुकेश नहरिया नगर पालिका परिसर में बैठकर ढपली बजाकर अधिकारी कर्मचारियों को जगाने का प्रयास कर रहे थे। दरअसल उनका यह विरोध प्रदर्शन नगर पालिका विदिशा द्वारा समय पर वेतन न दिए जाने के चलते किया गया। उन्होंने कहा कि 4 माह से समय पर वेतन नहीं मिलने से वह परेशान है उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।