विदिशा नगर: बस स्टैंड के नजदीक स्मृति उद्यान में अज्ञात कारण से लगी आग, नगर पालिका के ठेले और कई अन्य चीज जलकर हुई खाक
विदिशा के बस स्टैंड के नजदीक स्मृति उद्यान में नगर पालिका द्वारा पुराने ठेले और कुछ अन्य सामग्री रखी गई थी। जिनमें आज दोपहर में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। आग और धुआ देखकर तुरंत ही नगर पालिका के दमकल विभाग को इस बात की सूचना दी गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।