अररिया: बगढ़राह में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष की मां और बेटी घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 21, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट बगढ़राह गांव वार्ड संख्या 09 में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से मां और बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में गुरुवार को दोपहर 1 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल मां और बेटी का इलाज किया जा रहा है।