💔 कुछ दिन पहले करवा चौथ के मौके पर कोटा के सर्राफा व्यवसाई मौलिक जैन अपनी पत्नी के साथ जब अपने व्यवसाय के प्रमोशन की यह रील बना रहे थे। तब शायद मौलिक की धर्मपत्नी या किसी और ने यह सोचा तक नहीं होगा कि चंद दिनों बाद ही उनकी हंसती मुस्कुराती जिंदगी का सफर इस तरह थम जाएगा।
आज वही वीडियो सामने है… वही मुस्कुराता चेहरा, वही अंदाज और लंबी उम्र की बात। लेकिन अब मौलिक इस दुनिया में नहीं हैं।
जिन रिश्तों से सुरक्षा, सम्मान और अपनापन मिलना चाहिए, भाईदूज के दूसरे दिन ही उन्हीं रिश्तों ने भरोसे को तार-तार कर उनका गला घोंट दिया। बहन का सुहाग उजाड़ दिया। परिवार पर ऐसे दुखों का पहाड़ टूटा है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती।
ऐसी वीडियो के जरिए यादें जरूर जिंदा रहेगी..।
भावभीनी श्रद्धांजलि। 💐
शत शत नमन 🙏
Ladpura, Kota | Nov 13, 2026