मिर्ज़ापुर: कछवा में बीच बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कछवा में महिला साथ बाजार निकले युवक से बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। महिला साथ होने पर भी लोगों में मारपीट किया। बाजार में मौजूद लोग तमाशा देखते रहे। महिला युवक को बचाने में जुटी रही। गाड़ी साइड लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। करीब 20 मिनट से अधिक मारपीट होती रही। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची थी। वायरल वीडियो की कछवा पुलिस जांच कर रही है।