मिर्ज़ापुर: लोहिया तालाब में छत बैठने से काम कर रही 2 महिलाएं दबकर हुईं जख्मी, मंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती
कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया तालाब में छत बैठने से काम कर रही दो महिलाएं दब गई। अन्य मजदूरों ने महिलाओं को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। राजकुमारी पत्नी हरिश्चंद्र 46 वर्ष और सोमारी देवी पत्नी चिंतामणि 40 वर्ष मड़िहान के लहास गांव की रहने वाली हैं।