पटना ग्रामीण: BN कॉलेज में बम विस्फोट, एक छात्र घायल, गंभीर हालत में PMCH में भर्ती
मंगलवार की दोपहर 1 बजे के करीब पीरबहोर थाना क्षेत्र के BN कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। कॉलेज में झड़प के दौरान बमबाजी हुई। इस दौरान एक छात्र घायल हो गया, जिसे गंभीर हालल में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीरबहोर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।