देवघर: भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन व मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था के बावजूद शिवगंगा से मंदिर तक लगा लंबा जाम
जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से भीड़ नियंत्रण को लेकर की गई व्यवस्था के बावजूद शिवगंगा से बाबा मंदिर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बुधवार सुबह 6:00 बजे से ही जाम हो गया हैं।पैर रखने तक की भी जगह नहीं है। गली में वाहन प्रवेश भी नहीं हो रहा हैं उसके बावजूद सिर्फ लोगों की आवाजाही में ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं ।जिसको देखने वाला कोई नहीं है।