देवघर: भुरभुरा मोड़ पर बाइक सवार युवक ने श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी के चालक से की मारपीट, वीडियो वायरल
शहर के विभिन्न स्थानों में बुधवार सुबह 4:00 बजे से लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही हैं ।जिसमें लोग छोटी बड़ी गाड़ियों के साथ बाबा धाम पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें की देखा जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी के चालक से मारपीट कर रहा है यह वीडियो भुरभुरा मोड़ बायपास रोड की बताई जा रही है।