देवघर: "बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है"का संकल्प लिए गंगोत्री से पैदल यात्रा पर निकले देवघर के कांवरियों का जत्था पहुंच ऋषिकेश
बाबा धाम से कांवरियों का जत्था पिछले दिनों गंगोत्री से जल भरकर पैदल यात्रा पर बाबा धाम की ओर बहुत ही कठिनाई के साथ और मन में "बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है" का संकल्प लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं । जिसमें वह 29 अक्टूबर बुधवार सुबह 7:00 बजे ऋषिकेश से निकलकर हरिद्वार की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।