खरसावां गोलीकांड (1 जनवरी 1948) में शहीद हुए कुचाई प्रखंड के बंदोलोहर पंचायत अंतर्गत बाईडीह गांव निवासी डोलो मानकी सोय की स्मृति में निर्मित स्मारक का उद्घाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर एवं फीता काटकर किया. साथ ही पत्थर का अनावरण कर शाहिद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वहीं विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गाग