विदिशा नगर: विदिशा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जोरदार स्वागत, संगठन की मजबूती पर दिया ज़ोर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के विदिशा दौरे पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला विदिशा दौरा रहा।जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।