बिजनौर: मंडावर के खादर इलाके में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत
Bijnor, Bijnor | Apr 17, 2026 बिजनौर जिले में सालों से फैली गुलदार की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। मंडावर क्षेत्र की खादर इलाके में गुलदार की दस्तक के बाद लोग दहशत में जी रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे ग्रामीणों ने बताया की आबादी के नजदीक गुलदार आता है। और किसानों के खेत में गुलदार के पद चिन्ह भी मिले हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है