दुधि: म्योरपुर में सर्पदंश से किसान अचेत, किया गया जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र के म्योरपुर के अंजानी ग्राम पंचायत के बकरीहवां टोला में शुक्रवार रात करीब 10 बजे सर्पदंश की घटना सामने आई। घर से लघुशंका के लिए बाहर निकले 46 वर्षीय किसान शंभुलाल पुत्र रामानुज को एक विषैले सांप ने दाहिने पैर में काट लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई और वे अचेत हो गए। परिजनों ने बताया कि सर्पदंश के बाद शंभुलाल की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।