अंबाह: मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बी एस चौहान का अंबाह में जोरदार स्वागत
Ambah, Morena | Dec 23, 2024 मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद बी एस चौहान सोमवार शाम6 बजे भोपाल से अम्बाह पहुंचे। मुरैना स्टेशन पर श्री चौहान का स्वागत करने के लिए एक सैकडा से अधिक लोग मौजूद थे जिन्होंने श्री चौहान का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।