Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

MORE NEWS

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 4, 2026

रादौर कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक में क्या हुआ? संगठन को लेकर क्या बनी रणनीति? देखिए पूरी खबर।

रादौर कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक में क्या हुआ? संगठन को लेकर क्या बनी रणनीति? देखिए पूरी खबर।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 4, 2026

यमुनानगर, 4 जुलाई- उपायुक्त प्रीति ने बताया कि जिला में होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण करवाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जिला में आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) शनिवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।  जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पहले से ही सुनिश्चित किए गए थे, जिसके चलते परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा यातायात प्रबंधन के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णत: पालन कराया गया तथा उड़नदस्तों एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेटों द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया। परीक्षा को नकल मुक्त एवं पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक निगरानी व्यवस्था लागू रही। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 सायं कालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इन परीक्षा केन्द्रों में 4935 अभ्यर्थियों में से 4190 अभ्यार्थियों ने ही हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दी है और 745 अभ्यार्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए है, इस प्रकार 85 प्रतिशत अभ्यार्थियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा से हजारों बच्चों का भविष्य जुड़ा है इसलिए किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरती गई है। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सेंटर सुपरीडेंट, सुपरवाइजर, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस विभाग पेपर डिस्ट्रीब्यूटर व इंविजिलेटर अपनी-अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ की है, उन सभी अधिकारियों को आभार व्यक्त किया है।
उपायुक्त ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुगमता से पहुंचाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, बिजली निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सकी। उन्होंने परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

यमुनानगर, 4 जुलाई- उपायुक्त प्रीति ने बताया कि जिला में होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण करवाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जिला में आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) शनिवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पहले से ही सुनिश्चित किए गए थे, जिसके चलते परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा यातायात प्रबंधन के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णत: पालन कराया गया तथा उड़नदस्तों एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेटों द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया। परीक्षा को नकल मुक्त एवं पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक निगरानी व्यवस्था लागू रही। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 सायं कालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इन परीक्षा केन्द्रों में 4935 अभ्यर्थियों में से 4190 अभ्यार्थियों ने ही हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दी है और 745 अभ्यार्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए है, इस प्रकार 85 प्रतिशत अभ्यार्थियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा से हजारों बच्चों का भविष्य जुड़ा है इसलिए किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरती गई है। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सेंटर सुपरीडेंट, सुपरवाइजर, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस विभाग पेपर डिस्ट्रीब्यूटर व इंविजिलेटर अपनी-अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ की है, उन सभी अधिकारियों को आभार व्यक्त किया है। उपायुक्त ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुगमता से पहुंचाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, बिजली निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सकी। उन्होंने परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 4, 2026