हाथरस: मुखबिर की सूचना पर दादनपुर ढकपुरा रोड से पुलिस ने 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को दादनपुर ढकपुरा रोड से गिरफ्तार किया है, कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।