हाथरस: अलीगढ़ रोड स्थित श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा
हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड श्री अक्रूर इंटर कॉलेज को डीएलएड परीक्षा केंद्र बनाया गया। डीएलएड परीक्षा के दौरान शसुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल मौजूद रहा। अन्य जनपदों से आये परीक्षार्थियों ने डीएलएड की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।