पटना ग्रामीण: बिहार में सरकारी शिक्षकों के ट्यूशन और कोचिंग पढ़ाने पर रोक,माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश
बिहार सरकार ने सरकारी शिक्षकों और शिक्षिकाओं के निजी ट्यूशन तथा कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि कोई भी सरकारी शिक्षक अपने घर,स्कूल परिसर,कोचिंग सेंटर या किसी अन्य स्थान पर ट्यूशन नहीं पढ़ा सकेगा। आदेश का उल्लंघन शिक्षक आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा और दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी