मुंगेर: IMA हॉल में सेवानिवृति पर क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं मुंगेर डा. अंजना कुमारी को दी गई विदाई
Munger, Munger | Apr 2, 2025 क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं मुंगेर डा.अंजना कुमारी के सेवानिवृति पर बुधवार दोपहर 12:00 आईएमए हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत आरएडी डा.अंजना कुमारी ने मुंगेर सिविल सर्जन डा.विनोद कुमार सिन्हा को पदभार सौंपा। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक रूप नारायण शर्मा ने किया।