हनुमानगढ़: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेहूं खरीद में फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच की मांग, 803 पंजीकरणों के ऑडिट की भी मांग
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के दौरान हुए कथित फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस मांग के संबंध में डीसीसी अध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कलक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भिजवाया।