विदिशा नगर: SBI गोल्ड लोन जांच के दायरे में आए बैंककर्मी ने खुद को मारी गोली
एसबीआई गोल्ड लोन मामले की सीबीआई जांच के दायरे में आए बैंककर्मी मनोज सोनी ने शनिवार दोपहर 12 बजे लगभग खामखेड़ा स्थित अपने फार्म हाउस पर छर्रे वाली बंदूक से स्वयं को गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्मचारियों ने उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।