कौंच: नया पटेल नगर में अंबेडकर पार्क के निर्माण में घटिया मैटेरियल के प्रयोग से नाराज लोग हाथों में ईंटें लेकर धरने पर बैठे
Konch, Jalaun | Apr 2, 2026 कोंच के नया पटेल नगर नहर कॉलोनी में गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे निर्माणाधीन अंबेडकर पार्क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से नाराज़ मोहल्लेवासी ईंटें लेकर धरने पर बैठ गए, लोगों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त बजट के बावजूद ठेकेदार मानकों की अनदेखी कर गुणवत्ताहीन निर्माण कर रहा है, मामले पर मोनिका उमराव ने कहा कि इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।