होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के तनिष्क ने मोबाइल से पढ़कर जेईई परीक्षा की पास,दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पांच लाख से किया सम्मानित
नर्मदापुरम के स्लम क्षेत्र में रहने वाले छात्र तनिष्क नरवाड़े ने जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता हासिल कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। तनिष्क ने ऑल इंडिया स्तर पर 5000वीं रैंक प्राप्त की है। खास बात यह है कि उसने किसी बड़े शहर में जाकर कोचिंग नहीं की और न ही किसी निजी मेंटर की मदद नहीं ली। उसने घर पर रहकर केवल मोबाइल के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई करते सफलता मिली।