वारासिवनी: कोसते नाले के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, खुर्सीपार के दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
मेढ़की से वारासिवनी आ रहे खुर्सीपार निवासी देवेंद्र लिल्हारे और गुरुदयाल बारेकर की बाइक कोसते नाले के पास अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। राहगीरों ने दोनों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। चालक योगेश राहंगडाले व ईएमटी योगेंद्र तूरकर ने प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया। देवेंद्र के सिर, हाथ व पैर तथा गुरुदयाल के हाथ-पैर में चोट आई है।