नानपारा: रुपईडीहा में निःशुल्क हार्ट हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, 80 मरीजों का हुआ निःशुल्क परीक्षण
रूपईडीहा के साकेत नगर स्थित लॉर्ड बुद्धा पी.जी. कॉलेज, परिसर में गुरुवार को आयोजित विशाल निःशुल्क हार्ट एवं हेल्थ चेकअप कैंप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। विटाना एंड चन्द्रावती हॉस्पिटल, बहराइच के तत्वावधान में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लगभग 80 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद यूनुस रहे।