पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर अभी मेदांता अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे, डॉक्टर रवि शंकर सिंह ने दी जानकारी
प्रशांत किशोर की तबीयत को लेकर मेदांता अस्पताल में डॉक्टर रविशंकर सिंह ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मीडिया को जानकारी दी है। डॉ रवि शंकर सिंह ने बताया कि कुछ टेस्ट है जो किए गए हैं जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है लेकिन फिलहाल प्रशांत किशोर स्टेबल है। मौके पर डॉक्टर ने इस बात की भी जानकारी दी है कि अभी प्रशांत किशोर हॉस्पिटल में ही एडमिट रहेंगे।