’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 'सेवा मेरा योगदान' के तहत आज प्रातः 07:00 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, बालोद में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी सहित कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने मिलकर इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहभागिता निभाई।
#SewaSankalpAbhiyan #SwachhBharat #Balod #Shramdaan #SevaMeraYogdan #CleanIndia